पिथौरागढ़ : एक जवान की खाई में गिरने से मौत
छत्त्तीसगढ़ निवासी एसएसबी जवान था जमतड़ी पोस्ट पर तैनात

एक जवान की खाई में गिरने से मौत हो गई, सुबह रौलकौल में जवान के अनुपस्थित होने पर खोजबीन की गई तो जवान अचेत अवस्था में खाई में गिरा मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस प्रातः आरक्षी शिवपाल 30 वर्ष पुत्र इंदरजीत निवासी ग्राम एवं पोस्ट बिलीबन, जिला विलासपुर छत्त्तीसगढ़ कैंप के पीछे खाई में सड़क पर अचेत अवस्था में मिला। समवाय अधिकारियों द्वारा तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक जवान के घर पर माता, पिता और बडे भाई हैं। कमांडेट आशीष कुमार सहित समस्त अधिकारियों, और 55 वीं वाहिनी के समस्त जवानों द्वारा दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि मृतक जवान के पार्थिव शरीर को उसके घर छत्त्तीसगढ़ भेजा जा रहा है। जवान की मौत के कारणों की संभावना फोन में सिग्नल ढ़ूढते वक्त खाई में गिरने की जताई जा रही है।
नेपाल सीमा से लगे इस क्षेत्र में जीओ का टावर है, जिसके सिग्नल बड़ी मुश्किल से कहीं कहीं मिलते हैं। संभावना जताई गई है कि जवान फोन पर बात करने को अंधेरे में निकला होगा और सिग्नल की तलाश में अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
असिस्टेंट कमांडेंट ए कंपनी जमतड़ी शिवजी लाल के मुताबिक गुरुवार सुबह रौलकौल के दौरान अनुपस्थित होने के बाद जवान शिवपाल की ढूंढखोज की गई तो वह जमतड़ी समवाय कंपनी के पीछे 50 मीटर गहरी खाई में मिला। रात को मोबाइल के सिग्नल ढृंढते समय असंतुलित होकर खाई में गिरने की संभावना है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







