PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

दो पालियों में पांच परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा

आगामी रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य/सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 10.00 से 12.00 बजे तक और अपराह्न 02.00 से 04.00 बजे तक होगी।

 

ad

इस संबंध में आवश्यक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एडीएम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा जनपद के 05 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिनमें एसडीएस जीआईसी, द एशियन एकेडमी स्कूल, मल्लिकार्जुन स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केएन उप्रेती गवर्नमेंट मॉडल इंटर कॉलेज संस्थान शामिल हैं। बताया गया कि परीक्षा में कुल 1798 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

 

परीक्षा की सुचारू व्यवस्था हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। साथ ही कुछ को रिजर्व में भी रखा गया है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा तिथि को मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। उपजिलाधिकारी मनजीत सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों में नोडल अधिकारी और प्रधानाचार्यों से समन्वय बनाते हुए परीक्षा को निर्बाध रूप से संपादित किए जाने को लेकर समुचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

 

इस दौरान जिलाधिकारी ने मॉनसून के मद्देनजर दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे शनिवार की शाम तक पिथौरागढ़ मुख्यालय पहुंच जाएं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में वे समय पर परीक्षा में शामिल हो सकें। साथ ही उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं हैं। बैठक में आयोग के प्रतिनिधि समीक्षा अधिकारी हर्षित भट्ट, सहायक समीक्षा अधिकारी जीवन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर मनजीत सिंह, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल, नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते