पिथौरागढ़ : अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई
दुकान की आड़ में शराब बेचने वाला गिरफ्तार

सीमांत जनपद में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक मर्यादा बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देशो के क्रम में सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने, अराजकता फैलाने एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है।

जिसके तहत बीती देर रात सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा स्नूकर प्वाइंटों, सार्वजनिक स्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए पुलिस अधिनियम के अंतर्गत दंडित किया गया। अभियान के तहत 74 व्यक्तियों के विरुद्ध मिशन मर्यादा के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
इधर एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक ललित डंगवाल, चौकी प्रभारी चंडाक, हेड कांस्टेबल हरिओम शर्मा, कांस्टेबल होशियार सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान लिन्ठयूडा फील्ड के पास एक टिन शेड की दुकान में शराब बेचने व परोसने वाले दुकान संचालक शुभम सिंह को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक चन्द्र विनोद सिंह,अस्कोट को गिरफ्तार कर अल्टो कार सीज की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







