पुलिस को मिली कामयाबी : बड़ी खेप के साथ एक आरोपी तस्कर गिरफ़्तार
17 लाख का गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक आरोपी तस्कर को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की अवैध तस्करी करते हुए दानिश, रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष को टैक्सी वाहन में कुल 68.02 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख रुपये आंकी गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल, उप निरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल विपिन शर्मा व कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







