पिथौरागढ़ : परिजनों और पत्नी के साथ मारपीट व गाली- गलौच
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 82 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई

पुलिस द्वारा ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार चैकिंग अभियान जारी है।

जिसके तहत थाना बेरीनाग क्षेत्र में ग्राम रूंगड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी व परिजनों के साथ मारपीट व गाली- गलौच करने की सूचना पर चौकी प्रभारी सेराघाट उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी के नेतृत्व में 112 पुलिस टीम हेड कांस्टेबल गिरीश चन्द्र, कांस्टेबल अमरीश व नीरज बिष्ट द्वारा मौके पर पहुँचकर व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मुकेश कुमार निवासी किरौली को थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। प्रभारी थाना जाजरदेवल उप निरीक्षक आशीष रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दीवान सिंह निवासी रई को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीने तथा गंदगी करने वाले कुल 82 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







