ChampawatUttarakhand News

मेडीकल स्टोरों का संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर बनबसा में चला संयुक्त अभियान

विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के स्टॉक, लाइसेंस, बिलिंग प्रक्रियाओं और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की को लेकर संयुक्त टीम द्वारा मेडीकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ मेडीकल स्टारों में व्यवस्था उचित मानकों पर नहीं पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 

ad

जनपद चंपावत के बनबसा क्षेत्र में बीते दिवस जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बनबसा पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के स्टॉक, लाइसेंस, बिलिंग प्रक्रियाओं और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की।

 

एसडीएम जोशी ने बताया कि अभियान का मुख्य उदे्श्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी मेडिकल स्टोर वैध तरीके से संचालित हों और मरीजों को सही दवाएं उचित मूल्य पर मिलें। निरीक्षण के दौरान आधे दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की गयी। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर स्टोरेज कंडीशन मानको के अनुरुप न पाये जानें तथा फार्मासिस्ट का सत्यापन न होने पर लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही की गयी।

 

दो मेडीकल स्टोरों में फार्मासिस्ट एक्सपायरी म्गचपतमक इतमहे की पृथक व्यवस्था न पाये जाने पर लाइसेंस निलंबन एवं क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई। दो मेडीकल स्टोर को 05 दिनों के भीतर निरक्षित औषधि के बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये और एक स्टोर पर फार्मेसिस्ट उपलब्ध न होने पर दुकान बन्द की कार्यवाही की गयी।

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार उधम सिंह नगर, मीनाक्षी बिष्ट वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल, हर्षिता औषधि निरीक्षक चम्पावत, अर्चना औषधि निरीक्षक नैनीताल, निधि औषधि निरीक्षक उधम सिंह नगर, पंकज पंत औषधि निरीक्षक पिथोरागढ़, एस के उनियाल राजस्व निरीक्षक, ललित कुमार राजस्व उपनिरीक्षक, दिलबर सिंह भंडारी पुलिस उप निरीक्षक, जसवंतो सेनापति एसएसबी अधिकारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते