DisasterNainitalUttarakhand News

अतिवृष्टि : सूखे नाले में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति, नदी का प्रवाह बढ़ा, फंसे वाहन

मॉक ड्रिल : बाढ़ प्रभावित अति संवेनदशील क्षेत्रों में आपदा से निपटने की पूर्व तैयारी

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण देवखड़ी नाले में अचानक अत्यधिक जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने तथा सूर्यानाला में अचानक जल स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण नाले से लगे हाइवे में आवागमन कर रहे वाहनों के फंसने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गयी।

 

ad

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित अति संवेनदशील क्षेत्रों में आपदा से निपटने एवं पूर्व तैयारी के मद्देनजर राज्य के नैनीताल जिले में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसके तहत देवखड़ी नाला और सूर्यानाला में अचानक जलस्तर बढ़ने की सूचना के तत्काल बाद जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल में आईआरएस की टीम सक्रिय हो गई।

 

साथ ही हल्द्वानी तहसील स्तर पर भी तहसील स्तरीय आईआरएस प्रणाली को सक्रिय किया गया। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल वंदना द्वारा जिला आपदा परिचालक केन्द्र नैनीताल में आईआरएस के अधिकारीयों से वार्ता करते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों को संपन्न कराए जाने हेतु योजना तैयार करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

 

घटना के तुरंत बाद हल्द्वानी तहसील कार्यालय में स्टेर्जिंग एरिया तैयार करते हुए विभिन्न टीमों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटना स्थल को रवाना किया गया। राहत बचाव कार्यो के तहत 06 घायलों को नाले क्षेत्र से निकाला गया, जिसमें से 04 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया जबकि 02 गंभीर घायलों को 108 वाहन से सुशीला तिवारी चिकित्सालय पंहुचाया गया। इसके अतिरिक्त जेसीबी मशीन द्वारा मलवा हटाने का कार्य जारी था। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रभावितों को राहत शिविर में पंहुचाते हुए भोजन एवं पेयजल आदि उपलब्ध कराया गया।

 

दूसरी घटना में मूसलाधार वर्षा के कारण काठगोदाम-चोरगलिया-सितार गंज हाइवे स्थित सूर्यानाला में अचानक जलस्तर बढ़ने से नाले में जल स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण नाले से लगे हाइवे में आवागमन कर रहे वाहनों के फंसने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गयी। नाले से लगे हाईवे में भी पानी से अत्यधिक मात्रा में मिट्टी मलुबा/चट्टानों व बहते पेड़ों के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

 

नाले के तीव्र प्रवाह में 02 वाहनों के (01 यात्री जीप व 02 दोपहिया वाहन) के फंसने से गंभीर स्थिति उत्पन्न होने व 01 दोपहिया वाहन में सवार 01 व्यक्ति के बहने की भी सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष को प्राप्त हुई है। जिला आपदा परिचालन केन्द्र को सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसील हल्द्वानी में पूर्व से ही स्थापित स्टेर्जिंग एरिया से राहत एवं बचाव दल एसडीआरएफ एवं पुलिस बल को मय संसाधनों के साथ मौके को रवाना किया।

 

राहत दल द्वारा खोज एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर फंसे हुए वाहनो में से यात्रियों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा बहे हुए 01 व्यक्ति की नाले के (DownStream) क्षेत्र में खोज अभियान का कार्य जारी था। जिले के रामनगर तहसील में कोसी नदी क्षेत्र व लालकुओं नगर स्थित रेलवे क्रांसिग क्षेत्र में मॉक ड्रिल जारी था।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते