PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नई कार्यकारिणी गठित, बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

गंगोलीहाट जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर गंगोलीहाट के प्यालपाटा मैदान में पूर्व अध्यक्ष बबलू पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही मंच की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

 

ad

बैठक में मनीष बिष्ट को मंच का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि जीवन पांडे उपाध्यक्ष बनाए गए। सचिव पद की जिम्मेदारी हेम पाठक और विजय खत्री को दी गई। नीरज चौधरी को उपसचिव तथा कमल बिष्ट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, प्यारेलाल शाह और बबलू पांडे को मंच का संरक्षक नामित किया गया।

 

बताया गया कि कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की घोषणा अगली बैठक में की जाएगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव आगामी 15, 16 और 17 अगस्त को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, भजन संध्या और बाल प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती, दिनेश बिष्ट, बबलू पांडे, धीरज बिष्ट, प्यारेलाल शाह, जीवन पांडे, मनीष बिष्ट, गिरीश शाह, हेम पाठक, विजय खत्री, निखिल शाह, घनश्याम शाह, अर्जुन नेगी, मुकेश चौधरी, पारस पंत, कमल बिष्ट, गोपाल सिंह, तन्नु पाण्डे, आनंद पांडे अभिषेक बिष्ट, शुभम खाती सहित कई लोग उपस्थित थे। मंच ने सभी क्षेत्रवासियों से महोत्सव में सहयोग और सहभागिता की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते