बैग के अंदर चरस लेकर जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार
951 ग्राम अवैध चरस बरामद, पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 951 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

चंपावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत व टनकपुर के पर्यवेक्षण में बीते दिवस कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत एसओजी व चम्पावत पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चम्पावत चाय बगान रोड़ से आरोपी पूरन चन्द भट्ट, निवासी कनयूड़ी, चम्पावत उम्र 45 वर्ष के कब्जे से बैग के अन्दर से 951 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 08/20एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी एसओजी लक्ष्मण सिंह जगवाण, उप निरीक्षक ललित पाण्डेय, हेड कांस्टेबल मतलूब खांन, कांस्टेबल मौ. नासिर, उमेश राज व सूरज कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







