पिथौरागढ़ : 04 व्यक्ति गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में कांस्टेबल महेन्द्र डंगवाल, गौरव सिंह व हेड कांस्टेबल नन्दन सिंह, कांस्टेबल उमेश चन्द्र सती द्वारा क्रमशः चन्द्रभागा पुलिया के पास व जाजर चिंगरी के पास चेकिंग के दौरान दो दुकानो से 13 पव्वे व 12 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
दुकान संचालक महेन्द्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, चम्पावत व पदम सिंह, जाजर चिगरी को गिरफ्तार कर कोतवाली पिथौरागढ़ में उक्त दोनो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये ।
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी ओगला प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत पंत द्वारा रनेन्द्र सिंह निवासी गनाई सिंगाली को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरे आम उत्पात मचाने पर बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह द्वारा रमेश सिंह निवासी पदेड़ा को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरे आम उत्पात मचाने पर बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया। मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 100 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन तथा अन्य कानूनों के अंतर्गत चालान/विधिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







