पिथौरागढ़ : वाहन चलाते मिला किशोर, वाहन स्वामी का हजारों का चालान
नाबालिगों को वाहन ना देने की पुलिस की अपील

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने सहित यातायात निमयों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अभियान के तहत आज कनालीछीना क्षेत्र में थानाध्यक्ष आरती की अगुवाई में चले सघन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग बालक को दोपहिया वाहन (स्कूटी) चलाते हुए पकड़ा गया, जिसपर थानाध्यक्ष द्वारा नाबालिग के परिजनों की उपस्थिति में काउन्सलिंग करने के साथ नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के कानून व सुरक्षा संबंधी गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान वाहन स्वामी के विरुद्ध 25,000 रूपए की चालानी कार्रवाई कर आख्या न्यायालय को प्रेषित की गई तथा वाहन को सीज किया गया। पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील की है। इधर पुलिस ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







