ElectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आज 10 बजे से मतदान, 14 दावेदार मैदान

मतगणना के बाद परिणाम घोषित

पिथौरागढ़ जिला अधिवक्ता संस्था चुनाव के लिए आज मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना और देर सायं तक परिणामों की घोषणा की जायेगी। अधिवक्ता संस्था के पांच पदों के लिए 14 दावेदार मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी और एसएस महर ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान प्रातः 10 से दोपहर 03 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

 

ad

अधिवक्ता संस्था के पांच पदों के लिए 14 दावेदार में अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह बोहरा, मोहन चंद्र भट्ट व राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला और मनोज कुमार जोशी, सचिव पद के लिए आशीष हावर्ड, मोहन सिंह नाथ और पंकज शर्मा, उपसचिव पद के लिए मन्नू भट्ट्, एनसी पांडे और विनोद सिंह मतवाल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित मोहन पंत, संजय भट्ट व सुमित पंत चुनावी मैदान में हैं।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते