ChampawatCrimeUttarakhand News

पंचायत चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही

785.50 ग्राम अवैध चरस के एक आरोपी तस्कर गिरफ्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी है, जिसके तहत पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

चंपावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बीते दिवस थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत एसओजी व एएनटीएफ टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चम्पावत लोहाघाट मार्ग पर बलाई मोड़ पर स्थित फल व सब्जी के फड़ से आरोपी फतेह सिंह बोहरा, निवासी खूना बलाई, चम्पावत, उम्र 49 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी के कब्जे से काले रंग की पौलोथिन की पन्नी के अन्दर सें 785.50 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ धारा 08/20एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस गांव में अपने घर में तैयार कर फल व सब्जी के फड़ की आड़ में आने-जाने वाले ड्राइवर व व्यक्ति को बेचता था।

 

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में लक्ष्मण सिंह जगवाण प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक सोनू सिंह प्रभारी एएनटीएफ, हेड कांस्टेबज मतलूब खांन, महेन्द्र डगवाल, गणेश सिंह, कांस्टेबल सूरज कुमार व अशोक वर्मा शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते