पिथौरागढ़ : प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य पर सर्वाधिक नामांकन….
बीते दिवस 1756 दावेदारों ने कराए नामांकन, 1568 नामांकन पत्रों की बिक्री

सीमांत जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन प्रक्रिया जारी रही। बीते दिवस जिलेभर में कुल 1568 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 926 नामांकन पत्र बिके तो वहीं नामांकन के तीसरे रोज 792 दावेदारों ने नामांकन कराया।

ग्राम प्रधान पद पर सर्वाधिक 843 दावेदारों ने नामांकन कराया। नामांकन पत्रों की बिक्री में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 926, ग्राम प्रधान के लिए 343 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 247 नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 52 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बीते दिवस नामांकन पत्र दाखिल करने वाले दावेदारों में सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 429 , ग्राम प्रधान पद पर 843, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 399 और जिला पंचायत सदस्य पद पर 85 दावेदारों ने नामांकन कराया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







