inspectionNainitalUttarakhand News

संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण में मिली कई गंभीर खामियां

शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों के निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश जारी

जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग द्वारा बीते दिवस शहर के प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 

ad

निरीक्षण के दौरान विभिन्न शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों हल्द्वानी का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों द्वारा संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर प्रणाली, आपातकालीन निकास द्वारों, निकासी संकेतों और अग्निशमन हेतु रिज़र्व पानी की टंकियों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की गहन जांच की गई।

 

निरीक्षण में कई गंभीर खामियाँ पाई गईं, जिनमें अग्निशमन उपकरणों का अनुपलब्ध होना, आपातकालीन निकास मार्गों का अतिक्रमण, वांछित दिशा-संकेतों की कमी तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी। इस दौरान आपातकालीन सीढ़ियों पर किराना सामग्री का भंडारण पाया गया, जो आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी में गंभीर बाधा उत्पन्न कर सकता है। इसके अतिरिक्त मार्ट में प्रमुख अग्नि सुरक्षा उपायों का गंभीर उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

सभी निरीक्षित प्रतिष्ठानों को निर्धारित समयसीमा में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने हेतु सुधारात्मक नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई कि इस तरह से उल्लंघन जारी रहा और समय पर सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित परिसर को सील करने की संस्तुति निरीक्षण टीम द्वारा की जाएगी। यह कार्रवाई उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा नियमावली एवं नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) के अंतर्गत की जाएगी।

 

निरीक्षण अभियान नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी गौरव किरार के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग, नगर निगम तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। प्रशासन ने भविष्य में भी आकस्मिक निरीक्षण जारी रखने बात कही है, ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अग्नि सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते