CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सरेआम उत्पाद मचाने वाले हुए गिरफ्तार

निमयों का उल्लंघन करने वाले 111 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

सीमांत जनपद पुलिस के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व व सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग जारी है।

 

ad

जिसके तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उप निरीक्षक आशीष रावत, कांस्टेबल मनोहर कापडी व गोविन्द रौतेला द्वारा वड्डा कस्बे में चेकिंग के दौरान एक होटल से 19 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दुकान संचालक मोहन भट्ट, को मौके पर गिरफ्तार कर, उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक मोहन सिंह द्वारा कनालीछीना क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाने वाले गौरव पाण्डे को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/135/170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व मे चौकी घाट प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र सोरडी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले जनार्दन तिवारी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

 

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा अभियान के तहत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 111 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत चालान/विधिक कार्रवाई की गई।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते