हड़कंप : मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक चढ़ा पानी की टंकी पर
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को सकुशल रेस्क्यू कर उतारा नीचे

एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक पानी के टैंक के ऊपर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल रेस्क्यू कर नीचे उतार लिया।

बीते दिवस देहरादू के सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से लक्खी बाग चौकी को रेलवे स्टेशन के सामने बारात घर के पास बनी पानी की टंकी पर एक व्यक्ति चढ़ने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी लक्खीबाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एक युवक जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था, पानी की टंकी के ऊपर चढ़ा हुआ था, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल टंकी की छत पर
चढ़कर उक्त युवक को प्रेमपूर्वक समझाते हुए बामुश्किल पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतारा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पुत्र रामधन निवासी सोनीपत, हरियाणा, उम्र 32 वर्ष बताया। युवक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर आस-पास के लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो अक्सर रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास के क्षेत्र में घूमता रहता है। पुलिस द्वारा उक्त युवक को उपचार हेतु दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







