पिथौरागढ़: युवक को पहले मारी टक्कर फिर ताबड़तोड़ हमला, लोगों में दहशत
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ में एक युवक पर बाइक से टक्कर मारने के बाद ताबड़तोड हमला कर आरोपी फरार हो गया था। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के लगातार प्रयासों के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बीते दो दिवस पूर्व महात्मागांधी मार्ग पर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात में नाघर भूलगांव निवासी 27 वर्षीय पुष्कर दत्त कापड़ी पर पहले मोटरसाइकिल से टक्कर मारी गई, फिर चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पुष्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, युवक की तहरीर पर आरोपी निकित खत्री के खिलाफ 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशाानुसार क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, टैक्निकल सर्विलांस सहित विभिन्न माध्यमों से आरोपी की खोजबीन की गई।
पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपी निकित खत्री, घंटाकरण को निर्माणाधीन जेल के पास चण्डाक रोड से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेश जोशी, चौकी प्रभारी एचोली, उपनिरीक्षक मनोज जलाल, मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, आरक्षी नीरज भोज व हेड कांस्टबल हेम चन्द्र सिंह, सर्विलांस शामिल थे। मामले को लेकर एसपी रेखा यादव ने बताया कि
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







