PithoragarhTributeUttarakhand News

पिथौरागढ़ : युवा व्यापारी का निधन, शोक में डूबा गंगोलीहाट

परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में युवा व्यापारी के निधन का समाचार मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। नगर मुख्यालय में पूर्व में दवा की दुकान चलाने वाले दिवाकर शाह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शाह, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी ग्राम हाट, गंगोलीहाट, जो बीते दिनों से कुछ अस्वस्थ चल रहे थे, उनका उपचार बरेली के एक अस्पताल में चल रहा था, बीते दिवस रविवार की रात को उनका निधन हो गया।

 

ad

उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत दिवाकर का अंतिम संस्कार आज स्थानीय रामेश्वर घाट में किया गया, जहां उनके बड़े भाई विक्की शाह ने चिता को मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही दर्जनों की संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते