पिथौरागढ़ : सरेआम उत्पात मचाने वाले गिरफ्तार
मिशन मर्यादा उल्लंघन करने पर 112 के खिलाफ कार्रवाई

सीमांत जनपद के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी तथा केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान जारी है,

जिसके तहत थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाने वाले उमेश कुमार को बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही बलुवाकोट क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक जीवन राम निवासी मल्ला छारछुम बलुवाकोट को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया। मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत 80 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत चालान व विधिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







