ChampawatCrimeUttarakhand News

बड़ी कार्रवाई : सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पिथौरागढ़ जिले स्थित अवैध लैब में होती थी तैयार

मुख्य आरोपी ने किया आत्मसर्मपण, एक आरोपी की तलाश जारी

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में अब तक तीन आरोपियों में से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

 

ad

चंपावत पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बीेते 12 जुलाई को चंपावत पुलिस टीम द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में 05 किलो 688 ग्राम (एमडीएमए) सिंथेटिक ड्रग्स आरोपिता ईशा पत्नी राहुल कुमार, निवासी ग्राम पम्पापुर थाना बनबसा,चम्पावत के कब्जे से बरामद की गई थी।

 

आरोपिता के खिलाफ धारा 08/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान ड्रग्स को राहुल, निवासी ग्राम पम्पापुर, चम्पावत, उम्र.30 वर्ष व कुनाल, निवासी गैंडाखाली कोतवाली टनकपुर, चम्पावत द्वारा जनपद पिथौरागढ स्थित अवैध लैब में बनाया जाना तथा चंपावत पुलिस की सख्ती के कारण आरोपियों द्वारा ड्रग्स ठिकाने लगाने के लिए

 

आरोपिता को देना प्रकाश में आया, जिसे जनपद चम्पावत पुलिस टीम द्वारा आरोपिता ईशा के कब्जे से बरामद किया गया व मुकदमा पंजीकृत कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही थी,

 

चंपावत पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही तथा गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयासों के दवाब में आरोपिता ईशा के पति राहुल कुमार द्वारा 13 जुलाई को थाना बनबसा में आत्मसमर्पण किया गया। चम्पावत पुलिस द्वारा विवेचनात्मक व विधि सम्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल कुमार द्वारा किये गये अपराध अन्तर्गत धारा 08/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट के साक्ष्य पाये जाने पर बीते दिवस राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

न्यायालय द्वारा आरोपी राहुल की रिमांड स्वीकार कर न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किया गया। मामले में प्रकाश में आये आरोपी कुनाल, निवासी गैंडाखाली कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत की धरपकड व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक चंपावत आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग मुक्त बनाया जा सकता है।

 

उन्होंने कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने या आस-पास कोई सिन्थेंटिक ड्रग बनाने हेतु कोई गोपनीय प्रयोगशाला या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे या सिन्थेंटिक ड्रग बनाने पर निकलने वाली तीव्र गंध महसूस हो तो कृपया टोल-फ्री नंबर 100/112ध्निकटवर्ती थाना व चौकी पर सूचना देने की बात कही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत, कोतवाली टनकपुर,थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, कांस्टेबल शंकर दत्त व गिरीश भट्ट शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते