पिथौरागढ़: सीमांत में द्वितीय चक्र में मतदान प्रतिशत
चारों विकास खंडों में 418 मतदान केंद्र

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत आज सोमवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक मतदान प्रतिशत कुल 28. 37 रहा।

मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया और कई मतदान केंद्रो में मतदाताओं की कतार लगी रही, हालांकि कुछ मतदान केंद्रों में सुबह के समय मतदाताओं की संख्या कम दिखी, जो धीरे- धीरे बढ रही थी। जिले के चार विकास खंडों विण, मूनाकोट, गंगोलीहाट व बेरीनाग में कुल 418 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिले के चार विकास खंडों में द्वितीय चक्र प्रातः 10 से 12 बजे तक कुल अनुमानित मतदान 28.37 प्रतिशत दर्ज किया गया है। चारों विकास खंडों के बेरीनाग – 27.70, गंगोलीहाट – 27.08, मूनाकोट- 30.03 और विण- 29.05 दर्ज किया गया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।








