पिथौरागढ़ : पंचायत चुनाव, 43 प्रतिशत मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत आज सोमवार को मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया अपरान्ह में विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश के बाद भी मतदाताओं के जोश मे ंकमी नहीं दिखाई दी। कई मतदान केंद्रों में लंबी कतार लगी रही, हालांकि कुछ केंद्रों में भीड़ नहीं दिखाी।

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने विभिन्न मतदान केंद्रों को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के चार विकास खंडों मूनाकोट, गंगोलीहाट, बेरीनाग व विण में अपरान्ह 12 से 02 बजे तक लगभग मतदान 43 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जिसमें मूनाकोट- 43.33, गंगोलीहाट- 40.32, बेरीनाग- 41.65 और विण – 45.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







