CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : साइबर कैफे, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की दुकानों में सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में शहर क्षेत्र में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों के आसपास, साइबर कैफे तथा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की दुकानों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।

 

ad

यह अभियान जनपद पिथौरागढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस, पीएसी एवं आईआरबी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कल यानि रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा के दृष्टिगत चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों को रोकना था।

 

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की जानकारी, उपकरणों का दुरुपयोग रोकने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, नेटवर्क लॉग आदि की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त, संचालकों को परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए निर्देशित किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते