पिथौरागढ़ : 03 लोगों की हुई हवालात की सैर
नियमों के उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत 111 के खिलाफ कार्रवाई

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति भंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लेते हुए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश चन्द्र पुनेठा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक बाइक को रोका जिसमें तीन लोग बगैर हेलमेट के सवार थे और शराब के नशे में लग रहे थे। पुलिस टीम द्वारा उनका मेडीकल कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसपर पुलिस ने चालक पियूष कोशल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया तथा अन्य दो व्यक्ति सौरभ कुमार व राहुल आर्या के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 111 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







