PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बुरांश बाइट्स कैफे का भव्य शुभारंभ

जिलाधिकारी ने की अभिनव पहल की सराहना

पिथौरागढ़ के कनालीछीना विकासखंड के ग्राम सतगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल के तहत मल्लिकार्जुन स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘द बुरांश बाइट्स कैफे’ का भव्य शुभारंभ 119 इंडिपेंडेंट इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर गौतम पठानिया एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

ad

कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे और समूह की महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिलाधिकारी गोस्वामी ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वाद और सेवा का यह समन्वय महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणास्पद प्रयास है जो पिथौरागढ़ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए मिसाल बन सकता है। उन्होंने समूह को भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने बुरांश बाइट्स को महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह कैफे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शुरू की गई एक सफल पहल है, जो स्वयं सहायता समूहों की क्षमता को मजबूत बनाएगी। उन्होंने समूह की प्रमुख सदस्याओं ज्योति बिष्ट और ममता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा को भी इस नवाचारी सोच के लिए बधाई दी।

 

परियोजना निदेशक पुनेठा ने बताया कि समूह की महिलाओं ने ऋण लेकर इस आजीविका गतिविधि की शुरुआत की है। ब्लॉक मिशन मैनेजर यूनिट द्वारा उन्हें निरंतर मार्गदर्शन व सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कैफे में एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की जाएगी।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों सहित अधिकारियों व कर्मियों ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पांडेय, डीटीई राजेश सिंह बिष्ट, बीएमएम बलवन्त जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते