पिथौरागढ़ : बीते माह गुमशुदा हुई बालिका रूद्रपुर से बरामद
काउन्सलिंग के लिए जिला बाल कल्याण समिति से समक्ष प्रस्तुत

बीते माह घर से बिना बताए गई नाबालिग बालिका को पुलिस टीम द्वारा लगातार किए गए प्रयासों चलते रूद्रपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया, बालिका को काउंसलिंग के लिए जिला बाल कल्याण समिति से समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा बीते 25 जुलाई को अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना कोतवाली धारचुला में दी गई, जिस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर अपर उप निरीक्षक विशन सिंह द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक केएस रावत के पर्यवेक्षण में गुमशुदा बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन कर प्रयास शुरू किए गए।
एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक विशन लाल, कांस्टेबल दिवान तोमक्याल, महिला कांस्टेबल तनुजा वर्मा तथा जनपद की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से एचसीपी तारा बोनाल, हेड कांस्टेबल दीपक खनका द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से टैक्निकल व मैनुअल इनपुट्स के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए किशोरी को रूद्रपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके उपरांत बालिका को काउन्सलिंग के लिए जिला बाल कल्याण समिति से समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







