PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कौशल आधारित भारत की दिशा में अग्रसर युवा, सीमांत में मानस ने खोले करियर के नए द्वार

कॉलेज का पंचम दीक्षारंभ समारोह सम्पन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

मानस कॉलेज के पंचम दीक्षारंभ (शिक्षारंभ) समारोह का शुभारंभ आज बतौर मुख्य अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. बीएस विष्ट ने करते हुए कहा कि कल का भारत अब कौशल आधारित भारत है, जहां युवा अपने हुनर के बल पर न केवल स्वयं का और राष्ट्र का निर्माण करेंगे, बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत को अग्रणी पंक्ति में लाएंगे।

 

ad

कहा कि सीमांत जनपद में व्यावसायिक शिक्षा के विविध आयाम खोलकर मानस कॉलेज ने न केवल विद्यार्थियों के कैरियर के नए द्वार खोले हैं, बल्कि उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय योगदान भी दिया है। मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. केके पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों में चिंतन और लक्ष्य प्राप्ति की असीम संभावनाएं होती हैं। उन्होंने मानस कॉलेज को युवाओं की बौद्धिक क्षमताओं एवं कौशल विकास का एक मील का पत्थर बताया, जो उन्हें उद्यमिता और करियर निर्माण की ओर अग्रसर कर रहा है।

 

इससे पूर्व समारोह में मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज के निदेशक देवाशीष पंत ने कॉलेज की अवधारणा और दृष्टि पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी सातों पाठ्यक्रमों में प्रवेश संख्या इस बात का प्रमाण है कि अभिभावक अब व्यावसायिक शिक्षा के महत्व को समझने लगे हैं और कॉलेज पर भरोसा जता रहे हैं।

 

मार्केटिंग विभागाध्यक्ष अंशुल पंत ने विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं करियर निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अकादमिक विभागाध्यक्ष यशोदा पाठक ने कोड ऑफ कंडक्ट प्रस्तुत करते हुए अनुशासन निर्माण में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भूमिका पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में इंदौर से वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं मुंबई हॉस्पिटल की वरिष्ठ डायटीशियन डॉ. प्रीति चौहान ने न्यूट्रीशन एंड हेल्थ केयर कोर्स की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

 

सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह विष्ट ने कहा कि मानस कॉलेज ने पहाड़ के विद्यार्थियों को न्यूनतम खर्च में घर के पास ही व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने युवाओं से अनुभव एवं रोजगार के लिए बाहर जाने के साथ-साथ अपने गांव से जुड़े रहने का आह्वान किया।

 

एलएसएमओ परिसर के निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे ने नवागंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कॉलेज के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, डॉ.डीके पांडे, संरक्षक कमला पंत, ब्रांड एंबेसडर एवं फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे, आईबीए चैम्पियन बिमल पुनेरा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता बसंत भट्ट व डॉ. पीआर लोहिया सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

 

समारोह में प्रबंधन द्वारा विद्यालय भवन एवं अवस्थापना व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी करने के लिए शमशेर सिंह सौन, कैप्टन दीवान वल्दिया, प्रकाश जोशी, मीनू भट्ट, शिरीष पंत, हीरा सिंह खाती, सुनीता रावत, बेला भट्ट, भावना भट्ट, प्रकाश चंद, जगदीश पांडे एवं रुकुम सिंह सहित कई सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन अवसर पर मानस ग्रुप की प्रबंध निदेशक कंचन लता पंत ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में भाष्कर कर्नाटक, डा० तारा सिंह, जय प्रकाश देवलाल, के० डी० भट्ट आदि उपस्थित थे ।समारोह का संचालन पब्लिक रिलेशन विभागाध्यक्ष योगेश भट्ट द्वारा किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते