चमत्कार के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़, ढोंगी बाबा हुआ गिरफ्तार
लोगों को समस्याओं को हल करने का झांसा

प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशो पर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि उत्तराखंड में धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, लोगों की समस्याओं को हल करने झांसा देता था।

एसएसपी देहरादून के आदेशानुसार बीते दिवस क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा एक व्यक्ति, जो अपने आप को बाबा बता रहा था तथा समस्याओं का हल करने का आश्वासन देकर राशि के नग व पत्थर देकर लोगों से पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहा था, जिसको ऑपरेशन कालनेमि के तहत धारा 172 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू ,निवासी लक्ष्मीपुर चोर खाला, सपेरा बस्ती, देहरादून के रूप में हुई है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







