चौंकाने वाला खुलासा : एक मामले की पूछताछ में खुला एक और मामला
चोरी किया सामान हुआ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

एक व्यक्ति ने वल्डिंग की दुकाने से लगभग 30 हजार रूपए के सामान की चोरी की तहरीर पुलिस को दी थी, पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पूर्व में भी एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 30 अगस्त को गणेश लाल ने थाना कोतवाली जोशीमठ पर तहरीर देते हुए बताया कि तपोवन स्थित उसकी वेल्डिंग की दुकान से कटिंग मशीन, हैंड ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन व अन्य सामान अज्ञात ने चोरी कर लिया है। चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग 30,000 रूपए आंकी गई।
तहरीर पर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाने व लगातार दबिशों के बाद आरोपी को उसके घर से धर दबोचा। लगातार सुराग जुटाने के बाद पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा हुआ वारदात किसी और ने नहीं बल्कि तपोवन गांव निवासी गणेश, उम्र 28 वर्ष ने ही की थी। पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो चौंकाने वाला सच सामने आया कि आरोपी ने
बीते जनवरी माह में तपोवन स्थित स्कूल से चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 02 सीसीटीवी कैमरे, तौलिया, माउथपीस, पुरस्कार सामग्री और 1,300 रूपए नकद चोरी हुए किए थे। पुलिस ने दोनों वारदातों में चोरी सामान बरामद कर लिया। पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र पंत, उप निरीक्षक अनिल बिंजोला, अपर उप निरीक्षक विजय जखमोला, हेड कांस्टेबल किरणपाल, कांस्टेबल हरीश कांडपाल व मनोज पंवार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







