बड़ी कार्रवाई: एक बाइक सवार से हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
लगभग 70 लाख की 213 ग्राम स्मैक (हेरोईन) बरामद

अवैध नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने एक आरोपी को 213 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार सीओ वन्दना वर्मा के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान पाटनी चौराहा बनबसा के पास से आरोपी बलजीत सिंह, निवासी ग्राम बलखेड़ा, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 37 वर्ष के कब्जे से 213 ग्राम अवैध हेरोइन मय मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने टाटरगंज से स्मैक लेकर नेपाल कैसिनो में ले जाने की बात बताई। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 70 लाख रूपए आंकी जा रही है। पुलिस टीम उप निरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, महेंद्र डंगवाल, गणेश बिष्ट, संजय शर्मा , तपैन्द्र जोशी, कांस्टेबल नासिर हुसैन, उमेश राज व गिरिश भट्ट शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







