पिथौरागढ़ : नशे में मदहोश 03 की हवालात की सैर
नियमों का उल्लंघन करने वाले 95 के विरूद्ध कार्रवाई, जागरूकता कार्यक्रम

जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम, शांति व कानून व्यवस्था भंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीपक सिंह धामी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
एसएचओ कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक पूजा मेहरा, चौकी प्रभारी चौकोड़ी व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक केसर चन्याल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं मिशन मर्यादा के तहत कुल 95 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
साथ ही जाजरदेवल पुलिस ने एक व्यक्ति को ड्रिंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया। इधर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय द्वारा मड़मानले मेले में व थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सीणी एवं खतेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें स्थानीय महिलाओं से संवाद स्थापित कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। साथ ही लोगों को साइबर अपराधों से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







