MeetingNainitalU S NagarUttarakhand News

सदस्यता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ बैठक संपन्न

भवन एवं अन्य सन्निमाण कर्मकार कल्याण संघ की बैठकें

श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मसलों को लेकर भवन एवं अन्य सन्निमाण कर्मकार कल्याण संघ उत्तराखण्ड जिला ईकाई नैनीताल, हल्द्वानी की एक बैठक मुखानी रोड़ स्थित संगठन के कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रण किशनराय की अध्यक्षता व बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी की उपस्थिति में संपन्न हुई।

 

ad

बैठक के दौरान संगठन की सदस्यता, श्रम कार्ड सहित अन्य श्रमिकों से जुड़े मसलों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर महासचिव मनोजू आर्य, सचिव बालकिशन साहू, संगठन मंत्री मनोज नंद राम, जिला उपाध्यक्ष शिव राय, रंजन कुमार, यशपाल, उमेश, हर्बन कृपाल, विजय साहनी, संतोष साहनी, वीरेंद्र, जाबिर हुसैन, सुनील व राजीव सहित कई श्रमिक मौजूद थे।

 

इधर आज भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की एक बैठक शीतल मार्केट, खटीमा जनपद उधम सिंह नगर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान विभिन्न मामलों में चर्चा करने के साथ ही रहमत हुसैन को कुमाऊँ मंडल के सचिव व जिला प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी द्वारा रहमत हुसैन को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। बैठक में जिला महामंत्री सतीश सिंह राणा, जिला संगठन मंत्री अंकित राणा, मनोज बाधवा (वरिष्ठ भाजपा नेता) गीता, सुखदेव सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते