पिथौरागढ़ : सीएम के जन्मदिवस पर रक्तदान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
भाजपाईयों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए की दीर्घायु की कामना

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अगुवाई में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने द्वारा रक्तदान किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने मेयर कल्पना देवलाल व प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा के नेतृत्व जिला चिकित्सालय वार्डों में मरीजों को फल वितरित कर हाल चाल पूछा व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भाजपाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र पाली ग्राम सभा के लिए राहत सामग्री के वाहन को रवाना किया। साथ ही प्रभावित परिवारों के मध्य पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राहत के रूप में 24 प्रभावित परिवारों को राशन किट, तीरपाल, कम्बल, बाल्टी सब्जी आदि सामग्री का वितरिण किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत व जगत खाती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र शाह, विरेन्द्र बोहरा, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला उपाध्यक्ष इन्द्र लुंठी व उमेश महर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, कृपाल वल्दिया, जिला मिडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा पदाधिकारी हरीश रावत, रोहन बिष्ट, दीपक लोहिया, सूरज गिरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







