पिथौरागढ़ : दुकान में छापेमारी, अवैध शराब बरामद, गिरफ्तारी
शांति भंग व नियमों का उल्लंघन करने पर 103 के विरुद्ध कार्रवाई

सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण चले अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी, हेड कांस्टबेबल अनिल चौधरी, सुन्दर सिंह पोखरीया, पूरन सिंह नेगी द्वारा चिफलतरा ग्रिफ कैम्प के पास चेकिंग के दौरान एक दुकान से आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा के कब्जे से अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली जौलजीबी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस द्वारा गंगोलीहाट क्षेत्र में शांति भंग करने वाले निर्मल सिंह को अपर उप निरीक्षक आकिल सिद्दकी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों व मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 103 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







