PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : शुभकामनाएं : सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने रचा नया इतिहास

16 अंतरराष्ट्रीय दर्रों और 05 आंतरिक दर्रों की सफल चढ़ाई

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने अपने साहसिक अभियान प्रोजेक्टदृ21 के दूसरे चरण के तहत अब तक 16 अंतरराष्ट्रीय दर्रों और 05 आंतरिक दर्रों की सफल चढ़ाई पूरी कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

 

ad

डॉ. सैनी ने इस दौरान लगभग 250 किलोमीटर कठिन पदयात्रा की, जिसमें उन्होंने औसतन 5500-5700 मीटर ऊँचाई पर स्थित दर्रों को पार किया। भीषण ठंड, बर्फीले तूफान और संकरे मार्ग जैसी चुनौतियों के बावजूद यह साहसिक यात्रा भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरी की। विशेष बात यह रही कि डॉ. सैनी ने 1905 में लांग स्टाफ द्वारा बनाए गए 11 दर्रों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 16 दर्रों की चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

 

यहां जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रोजेक्टदृ21 का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, नए पर्यटन स्थलों की पहचान करना, ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करना और प्रशासन तथा सुरक्षा बलों के बीच समन्वय बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि आगामी अक्टूबर 2025 में भारतदृतिब्बतदृनेपाल की त्रिकोणीय सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय दर्रे की चढ़ाई करेंगे और तीसरे चरण में उत्तरकाशी जिले के चार अंतरराष्ट्रीय दर्रों को पार कर प्रोजेक्टदृ21 को पूर्ण करेंगे।

 

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार, पर्यटन विभाग, कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी, भारतीय सेना की 119 ब्रिगेड के कमांडर गौतम पठानिया, आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल एवं आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी के सेनानायक आरबीएस खुशवाहा, 36वीं वाहिनी के सेनानायक संजय कुमार और 7वीं वाहिनी द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार जताया। उनकी इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते