पिथौरागढ़ : 03 लोग गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस का अभियान लगातार जारी

सीमांत जनपद में सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है,

जिसके तहत थाना थल पुलिस द्वारा थल क्षेत्र में शांति भंग करने वाले गंगा राम निवासी पतेत को अपर उप निरीक्षक विनोद भट्ट द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में शांति भंग करने वाले गोपाल सिंह मेहरा निवासी चनकाना को अपर उप निरीक्षक रविन्द्र पांगती द्वारा पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत गिरफ्तार किया गया।
थाना अस्कोट पुलिस द्वारा अस्कोट क्षेत्र में शांति भंग करने वाले सुरज सिपाल को हेड कांस्टेबल नवीन कोहली द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 93 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







