पिथौरागढ़ : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिग को डरा- धमकाकर भगाया घर से

एक नाबालिग को घर से डरा- धमकाकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, नाबालिग के परिजनों द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस कोतवाली पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर देते हुए बताया गया कि उसकी नाबालिग बहन को सोनू कुमार उर्फ शनी डम्डीयाल, निवासी डम्डे, गंगोलीहाट द्वारा डरा-धमकाकर घर से भगा ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी द्वारा आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
उप निरीक्षक बबिता टम्टा द्वारा मामले की विवेचना प्रारम्भ की गई तथा जानकारी जुटाते हुए आरोपी सोनू कुमार उर्फ शनी डम्डीयाल को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







