CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पत्नी व बच्चों के साथ लड़ाई-झगड़ा

दो युवक गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

अवैध रूप से शराब बेचने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस की लगातार सघन चेकिंग व कार्रवाई जारी है।

 

ad

सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा केएस रावत के पर्यवेक्षण में थाना कनालीछीना में 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मलान नाड्ड निवासी डिगर देव जोशी शराब के नशे में अपनी पत्नी व बच्चों से लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल खीम सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र खोलिया, सलीम अहमद व रजत कुमार द्वारा मौके पर पहुँचकर डिगर देव जोशी को समझाने का प्रयास किया गया पर

 

वह अधिक उग्र हो गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दिवाकर सिंह, राजपाल सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम डम्डे में मुख्य मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

 

आरोपी मोहन लाल निवासी फगाली थारकोट को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली गंगोलीहाट में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुप्रिया नेगी व पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक महेश सिंह, लोहाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कांस्टेबल पृथ्वीपाल सिंह, श्याम सिंह व होमगार्ड कुन्दन राम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुडकाफल तिराहे पर एक दुकान से अवैध शराब बरामद की गयी। जिस पर आरोपी हरीश कुमार को दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने पर डीडीहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते