पिथौरागढ़ : दो गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ हुई कार्रवाई
पुलिस का अभियान लगातार जारी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले में शांति भंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक आयुष चन्द, निवासी बुंगासिलिंग को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक दिनेश शर्मा द्वारा थल क्षेत्र में शांति भंग करने वाले दलीप कुमार महतो, निवासी बेगूसराय, बिहार, हाल निवासी नाचनी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 95 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इधर थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज एवं प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी नीरज चौघरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक बसंत पंत व थाना अस्कोट पुलिस द्वारा अस्कोट बाजार, हिनकोट गांव एवं कोतवाली जौलजीबी पुलिस टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्र में ई-वैन के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







