पिथौरागढ़ : छापेमारी : जुआ खेल रहे आधे दर्जन से अधिक गिरफ्तार
32,200 रूपए नकद बरामद, मामला दर्ज

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में जुआरियों एवं सटोरियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव व सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस की लगातार चेकिंग एवं छापेमारी जारी है, जिसके तहत पुलिस ने नाचनी क्षेत्र से जुआ खेलते 08 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाचनी क्षेत्रान्तर्गत 08 व्यक्तियों त्रिलोक सिंह वृजवाल, मोहन सिंह, इन्द्र सिंह, मनोज सिंह, संजय राठौर, गंगा सिंह, राजेन्द्र सिंह व सचिन वर्मा को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
जुए के फड़ से कुल 32,200 रूपए नकद बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना नाचनी में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, अपर उप निरीक्षक खीम सिंह, हेड कांस्टेबल जीवन प्रसाद व सूर्यप्रकाश शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







