पिथौरागढ़ : नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
आत्मनिर्भर भारत, संकल्प अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन
पिथौरागढ़ के खड़कोट स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी गोविंद सिंह पिलखवाल, सह प्रभारी निर्मल मेहरा एवं प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकालकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, संकल्प अभियान जिला कार्यशाला का भी आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता दर्जा मंत्री रिश्री कंडवाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए स्वदेशी अपनाना ही सच्ची देशभक्ति है और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देगा।
जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने जो स्वदेशी अपनाओ देश बढ़ाओ के संकल्प अभियान घर-घर स्वदेशी चला कर भारत को विश्व पटल में सर्वोच्च स्थान दिया है। अन्य सभी वरिष्ठ जनों ने कहा कि भारत कों विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता भाजपा सरकार की स्वदेशी नीति से देश लगातार नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
सह प्रभारी निर्मल मेहरा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक सभी मंडलों में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, दर्जा मंत्री रीश्री कंडवाल, जिला प्रभारी गोविन्द सिंह पिलखवाल, सह प्रभारी निर्मल मेहरा, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट,
दर्पण कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र शाह, विरेन्द्र सिंह बोरा, राजेन्द्र रावत, देवी दत्त जोशी, बसंत जोशी, जगत खाती, धन सिंह धामी सहित जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री इन्द्र लुठी व दिवाकर जोशी द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







