पिथौरागढ़ : पति ने कराई पत्नी की गुमशुदगी दर्ज
महिला को किया हरियाणा से बरामद, एक वारंटी आरोपी गिरफ्तार

पत्नी के बिना बताए घर से कहीं चले जाने पर पति द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस टीम ने महिला को हरियाणा चकरपुर से सकुशल बरामद कर लिया। बीते 24 सितंबर को कनालीछीना क्षेत्र के बलवंत सिंह ने अपनी पत्नी के बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना थाना कनालीछीना में दी गई थी, जिस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर अपर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा जांच प्रारम्भ की गई।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक केएस रावत के पर्यवेक्षण में गुमशुदा महिला की तलाश के लिए प्रयास शुरू किए गए। थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार व हेड कांस्टेबल खीम सिंह द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से टैक्निकल व मैनुअल इनपुट्स के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए अंततः गुमशुदा महिला को चकरपुर गुड़गांव हरियाणा से बरामद किया गया।
इधर वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष रावत व टीम द्वारा वारण्टी आरोपी दिलीप कुमार, निवासी क्वीतड़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध चैक बाउन्स का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था।
न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







