पिथौरागढ़ : आरटीआई सप्ताह: डिबेट और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
छात्रों ने सुशासन पर किए विचार व्यक्त

पिथौरागढ़ के स्व. डॉ. आरएसण् टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में सूचना का अधिकार (आटीआई) सप्ताह के अंतर्गत आज एक दिवसीय वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सूचना का अधिकार समन्वयक डॉ. राहुल पांडेय के निर्देशन में हुआ। क्या सूचना का अधिकार सुशासन की कुंजी है, विषय पर आधारित प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. पुष्पा कालाकोटी और चेतन चंद जोशी का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में कमलेश सिंह ढोकती ने प्रथम, चंद्र सिंह बोनाल ने द्वितीय और कल्पना रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाद-विवाद के दौरान कमलेश सिंह ढोकती ने आरटीआई के सामने आने वाली चुनौतियों जैसे व्यक्तिगत हानि और निजी-लोक सूचना के द्वंद पर प्रकाश डाला, जबकि चंद्र सिंह बोनाल ने इसे सुशासन की दिशा में पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रभावी माध्यम बताया। कल्पना रावत ने आरटीआई अधिनियम में जवाबदेही और पारदर्शिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इसी क्रम में निबंध प्रतियोगिता सूचना का अधिकार, मुद्दे, उपलब्धियां और चुनौतियां विषय पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. रितु और डॉ. अशोक कुमार मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि मूल्यांकन डॉ. प्रशांत जोशी और डॉ. दिनेश चंद्र पांडे द्वारा किया गया। निबंध प्रतियोगिता में नीतू कुंवर ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और चंद्र सिंह बोनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
परिणामों की घोषणा दुर्गेश कुमार शुक्ला और चंद्र प्रकाश आर्या द्वारा की गई। इस अवसर पर अमित कुमार टम्टा, निधि मारौठिया, डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. मनीषा पांडे, डॉ. दिनेश चंद्र पांडे, प्रेम पांडे सहित अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम ने छात्रों में सूचना के अधिकार, पारदर्शिता और सुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







