HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : झाड़-फूंक से बचने और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह

विश्व मानसिक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

पिथौरागढ़ के नगर निगम सभागार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस नबियाल के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी डॉ. ललित भट्ट की अगुवाई में नगर निगम सभागार में ‘आपदा एवं आपात स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

ad

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मंजू देवी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जीवन का अभिन्न हिस्सा है और किसी भी समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ से परामर्श लेने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। योग और ध्यान जैसी गतिविधियाँ मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं।

 

इस दौरान डॉ. ललित भट्ट ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के व्यवहार में निरंतर उदासी, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, शक या आत्महत्या के विचार जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत मानसिक स्वास्थ्य परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि झाड़-फूंक जैसी परंपरागत भ्रांतियों के कारण लोग सही समय पर इलाज नहीं कराते, जिससे मरीज की स्थिति और गंभीर हो जाती है। सीएमओ डॉ. नबियाल ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आज 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक जिलेभर में विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम का संचालन साइकेट्रिक सोशल वर्कर जीवन चंद्र तिवारी ने किया। उन्होंने भारत एवं विश्व में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत, योजनाओं और वर्तमान कार्यक्रमों की जानकारी दी। कम्युनिटी नर्स चंदा चौहान ने अवसाद, एंग्जायटी, पीटीएसडी जैसे मानसिक विकारों के लक्षणों और उपचार के महत्व पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम में हिमानी पंत, निशा कश्यप, दीपक बड़ोला, योगेश पंत सहित कई लोग उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते