पिथौरागढ़ : बारिश के बाद फिर गूंजी रामलीला की गूंज
गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर में आकर्षक मंचन से मोहित हुए दर्शक

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर परिसर में चल रही ऐतिहासिक रामलीला का मंचन तीन दिनों की वर्षा के बाद पुनः आरंभ हो गया। नवें दिवस के मंचन में दर्शकों ने भव्य और भावनात्मक दृश्यों का आनंद लिया।

इस दिन राम-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण-सुग्रीव संवाद, राम-सुग्रीव संवाद, हनुमान-राम संवाद, संपाति-हनुमान संवाद, हनुमान का लंका में प्रवेश, हनुमान-विभीषण संवाद, रावण-सीता संवाद, त्रिजटा-सीता संवाद, हनुमान-सीता संवाद, अक्षय कुमार वध, हनुमान-मेघनाथ संवाद और हनुमान-रावण संवाद जैसे प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया गया।
रामलीला का मुख्य आकर्षण हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा तैयार की गई आकर्षक लंका का दृश्य रहा, जिसे हनुमान द्वारा लंका दहन के रूप में प्रस्तुत किया गया। यह दृश्य दर्शकों के लिए अत्यंत रोमांचक रहा, जिसे देख मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय और सजीव संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में रामलीला के समापन तक और भी रोचक व भव्य प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती रहे। इस अवसर पर बबलू पांडेए कमेटी अध्यक्ष हेमराज रावल, उपाध्यक्ष विजय शाह, सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, मुख्य संरक्षक कैप्टन राजेंद्र सिंह रावल, मुख्य निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल, सह निर्देशक किशन उप्रेती और कैलाश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







