EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ की मेजबानी, 13 जिलों के 26 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी: क्वांटम युग का आरंभ, संभावनाएँ और चुनौतियाँ का सफल आयोजन

पिथौरागढ़ में क्वांटम युग का आरंभ दृ संभावनाएँ और चुनौतियाँ विषय पर राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का समापन हो गया। इस संगोष्ठी में उत्तराखंड के 13 जिलों से 26 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने शोध और विचार प्रस्तुत किए। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी द एशियन एकेडेमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने की।

 

ad

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवलाल एवं विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह पीजी कॉलेज के डायरेक्टर हेमचंद्र पांडेय उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नई संभावनाओं को समझकर ही आने वाली चुनौतियों का समाधान संभव है। संगोष्ठी का उद्देश्य क्वांटम युग में विज्ञान एवं तकनीक के नए अवसरों और उससे जुड़ी चुनौतियों पर प्रतिभागियों में जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना था।

 

प्रतिभागियों ने नवाचार, अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कंप्यूटिंग, सुरक्षित संचार और तकनीकी विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
एससीईआरटी समन्वयक देवेंद्र सिंह राणा और जिला समन्वयक डॉ. विकास पंत ने तेज कंप्यूटिंग, क्रिप्टोग्राफी, नाजुक हार्डवेयर, नियामक चुनौतियाँ और भविष्य की नौकरियों पर क्वांटम तकनीक के प्रभाव जैसे मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में निर्णायक के रूप में गौरव कुमार, योगेश कोठारी और गरिमा पुनेठा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

 

राज्य विज्ञान संगोष्ठी में टिहरी गढ़वाल की कक्षा 10 के निर्मल पंवार ने पहला, कक्षा 10 के नैनीताल के शोभित दुर्गापाल ने दूसरा और सौरवैली पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी ने तीसरा स्थाना प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक एवं चेयरमैन हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद ने संदेश देते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ी को तैयार करने के लिए ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से होना अत्यंत आवश्यक है। विज्ञान और शिक्षा ही वह माध्यम हैं जो समाज को नई दिशा देते हैं।

 

कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा से भरपूर माहौल में हुआ। प्रतिभागियों ने इस संगोष्ठी को अपने लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और भविष्य उन्मुख अनुभव बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह रावल, ब्लॉक समन्वयक भीम सिंह कार्की, विद्यालय के निदेशक डॉ. संध्या पाल, प्रधानाचार्य एमएस बोरा, प्रधानाचार्या निर्मला कापड़ी, प्रधानाचार्य महेश सिंह नेगी,  शिवांगी,  अंशुल चन्द, शीतल धारियाल,  नीरज जोशी, जीवन चन्द्र जोशी, नीरज पाल, डा. दीपक कापड़ी., विरेन्द्र सिंह कन्याल,  दीपक राज जोशी,  कमल किशन पाण्डेय, विनोद कुमार, सौम्या, बिन्देश्वरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते