पिथौरागढ़ : जतिन और मनीषा रहे अव्वल
मुनस्यारी कॉलेज में स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पिथौरागढ़ के स्वर्गीय डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. रितु द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और लोक जीवन का प्रभावशाली चित्रण किया। निर्णायक मंडल में डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ला और डॉ. राहुल पांडे ने प्रतिभागियों के कार्य का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जतिन कुमार (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने जबकि द्वितीय स्थान मनीषा ज्येष्ठा (एमए) तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. राहुल पांडे, डॉ. चंद्र प्रकाश आर्य, डॉ. उदयभान, डॉ. निधि मारोठिया, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. पुष्पा कालाकोठी, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, डॉ. मनीषा पांडे, चेतन चंद्र जोशी व प्रेमा पांडे सहित कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







