PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : लोगों को नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक

गंगोलीहाट में सड़क सुरक्षा पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्लान ऑफ एक्शन के अनुपालन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत तहसील परिसर गंगोलीहाट में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन ने की।

 

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा ओवरस्पीड और मोबाइल के प्रयोग से बचें। शिविर में प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता जेएस देउपा और मनोज रावल ने भी सड़क सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं उनके पालन की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।

 

इस अवसर पर तहसीलदार राजेंद्र गिरी, सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता जेएस महरा, विजय पंत, कमल उप्रेती, वीरेंद्र सिंह मलड़ा, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेंद्र सिंह ऐरी, तहसील के कर्मचारीगण एवं लगभग 30 से 35 स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते