पिथौरागढ़ : ऐतिहासिक श्रीराम लीला आगामी 30 अक्टूबर से
थल रामलीला में बेटियां निभा रही हैं अहम किरदार, तैयारियों में जुटी कमेटी

पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र की ऐतिहासिक श्रीराम लीला का मंचन इस वर्ष आगामी 30 अक्टूबर से आरंभ होगा। आयोजन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप् दिया जा रहा है।

श्रीराम लीला कमेटी थल द्वारा मंचन की तैयारियों को लेकर पात्रों का अभ्यास वर्ग लगाया गया है, जिसमें थल सहित गोल, लेजम, पांखू, अलमियागांव, डूंगरी, बलतिर, आमतड़, दडमोली, शशखेत, डनोला और होकरा गांव के कलाकार भाग ले रहे हैं। रामलीला कमेटी ने बताया कि इस बार रामलीला में बेटियां भी अहम भूमिकाएं निभा रही हैं।
बालिकाएं राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, कौशल्या, सुमित्रा, सुनैना, सखी, सहेली, त्रिजटा, गौरी, शबरी, वनवासिनी, अहिल्या, समुद्र, मंदोदरी, तारा और पार्वती जैसे पात्रों का अभिनय कर रही हैं। तालीम मास्टर महेंद्र जंगपांगी के निर्देशन में कलाकारों को संवाद और अभिनय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं स्टेज डायरेक्टर मनोहर आर्य मंच संचालन और अभिव्यक्ति के गुण सिखा रहे हैं।
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि इस वर्ष की श्रीराम लीला का आयोजन 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक श्रीरामलीला मैदान थल में किया जाएगा। मंच निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का कार्य अंतिम चरण में है तथा 30 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







